फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Limited to planning, roads shrunk due to encroachment

Sant Kabir Nagar News: योजना बनाने तक ही रह गए सीमित, अतिक्रमण से सिकुड़ी सड़कें

Thu, 08 Feb 2024 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Limited to planning, roads shrunk due to encroachment
- आए दिन लग रहा जाम, राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में अतिक्रमण के चलते सड़कें सिकुड़ गई हैं। पटरियों पर दुकानदारों और ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इससे राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने की योजना बनाने तक ही सीमित हो गया है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के करीब एक साल से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला है, जिसकी वजह से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। पटरियों के साथ ही सड़क तक दुकानें सज रही हैं। आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे जो दूरी पांच मिनट की दूरी भी 30 मिनट से अधिक समय में पूदी हो रही है। शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार, बंजरिया मार्ग, बरदहिया बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, आजाद चौक पर आए दिन लोग जाम से जूझ रहे हैं। सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। स्थिति यह है कि कई दुकानदारों ने छाजन डालकर व्यवस्था को बिगाड़ दिया है। इससे सड़कें संकरी हो गई है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब स्कूलों की छुट्टी होती है। बंजरिया, गोलाबाजार में रोजाना जाम लग जाता है। लोग घंटों जाम मेें फंसे रहते हैं। शहर के निवासी राकेश कुमार, सचिन, वेद प्रकाश आदि ने कहा कि नगर पालिका को जाम से मुक्ति दिलानी चाहिए। पटरियों पर से कब्जा हटवाएं, जिससे कि लोग आसानी से आवाजाही कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed