{"_id":"674b575b9738b3efab01220c","slug":"lights-installed-on-highway-overbridge-relief-to-passengers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124707-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हाईवे के ओवरब्रिज पर लगाई गईं लाइटें, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हाईवे के ओवरब्रिज पर लगाई गईं लाइटें, यात्रियों को राहत
Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज की खराब लाइटों को बदल दिया गया है और नई लाइटें लगा दी गई हैं। इससे लोगों को राहत मिली है।
खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास के ओवरब्रिज की लाइटें कई माह से खराब थीं। जिसके कारण ओवरब्रिज पर अंधेरा छाया रहता था। साथ ही सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी। प्रशासन ने अब इसकी सुधि ली है। नगर पालिका परिषद व एनएचएआई प्रशासन ने संयुक्त रूप से हाईवे की लाइटों को दुरुस्त करा दिया है। साथ ही अब हाईवे के अन्य स्थानों पर जहां लाइटें खराब हुई हैं, वहां भी नई लाइटें लगाने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में पिछले दिनों हुई बैठक में एडीएम जयप्रकाश ने अधिकारियों को निर्देशित किया था।