फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   License of a shop suspended and 15 samples sealed

Sant Kabir Nagar News: एक दुकान का लाइसेंस निलंबित और एक सील 15 नमूने लिए गए

Sat, 07 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
License of a shop suspended and 15 samples sealed
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शनिवार को कृषि विभाग और मजिस्ट्रेटों की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में बीज व उर्वरक की दुकानों पर जांच की। इस दौरान एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, जबकि एक दुकान को सील किया गया है। साथ ही 15 दुकानों से नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि तहसील धनघटा में कुल आठ दुकानाें की जांच की गई। इसमें से उर्वरक के चार नमूना ग्रहण किया गया। तहसील खलीलाबाद में कुल 10 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पांच उर्वरक के नमूने ग्रहण किए गए हैं। तहसील मेंहदावल में 14 दुकानों का निरीक्षण करते हुए छह नमूने लिए गए। नेतारी स्थित एक दुकानदार रामानंद को अभिलेख न दिखा पाने के कारण दुकान को सील किया गया। रफीक खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed