फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Libraries to open in Panchayat buildings; facilities to be provided.

Sant Kabir Nagar News: पंचायत भवनों में खुलेगी लाइब्रेरी, मिलेंगी सुविधाएं

Tue, 01 Sep 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Libraries to open in Panchayat buildings; facilities to be provided.
धनघटा। पंचायत भवन जिम्मेदारों के उदासीनता के कारण भले ही गांवों में शो पीस बनकर रह गए हैं। शासन गांव की सरकार को हर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवनों को सुसज्जित करने में जुटी हुई है। अब पंचायत भवनों में लाइब्रेरी खोलने की तैयारी चल रही है। इससे एक छत के नीचे लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

गांव के लोगों को गांव स्तर पर हर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन ने ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया है। सचिवालय में कंप्यूटर आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ग्राम सचिवालय में हल्का के लेखपाल को भी बैठना है लेकिन विकासखंड हैसर बाजार, पौली और नाथनगर के ग्राम सचिवालय में अब तक न तो कंप्यूटर पहुंचा और न हीं कुर्सी मेज लगाए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल लेनी हो तो ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता है। पंचायत भवन को सुसज्जित बनाने के लिए आलमारी, सीसीटीवी, कुर्सी, रखने के साथ ही लाइब्रेरी शुरू कर दिया है। विकासखंड हैसर बाजार के खाजो और भरतपुरा समेत पांच गांव में एक लाख रुपये के समान पहुंच चुके हैं। सहायक पंचायत अधिकारी आनंद मोहन का कहना है कि जल्द सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed