{"_id":"6a5d18f9e64edf13c00c6b15","slug":"leopard-remains-untraced-even-on-the-fourth-day-panic-among-villagers-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-154085-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौथे दिन भी नहीं मिला तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौथे दिन भी नहीं मिला तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
बेलहर के जंगल में जागरूकता पोस्टर लगाते वनकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के सुरसा चमनजोत जंगल में चार दिन पूर्व तेंदुआ दिखाई दिया था। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय है लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। इसके कारण वन विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।
तेंदुए के संबंध में पहले भी गांव-गांव डुग्गी-मुनादी कराकर लोगों को सावधान किया गया था, अब राजघाट, सुरसा चमनजोत, अकोलिहा, पिपरा प्रथम समेत जंगल से सटे गांवों और मुख्य मार्गों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
वन विभाग की टीम राहगीरों और ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने तथा सतर्क रहने की अपील कर रही है। विभाग का कहना है कि तेंदुआ लगातार अपना स्थान बदल रहा है। घना जंगल होने के कारण उसका पता लगाना चुनौतीपूर्ण बना है और वह एक जगह अधिक देर तक नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पोस्टर और मुनादी के माध्यम से
ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें। स्वयं उसे पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें।