फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Learning driving license will also be made at CSC

Sant Kabir Nagar News: सीएससी पर भी बन जाएगा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Learning driving license will also be made at CSC
संतकबीरनगर। वाहन चलाने का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस अब गांवों में भी बनेगा। जिले के सभी कामन सर्विस सेंटरों (सीएससी) पर महज 30 रुपये सर्विस चार्ज देने पर यह सुविधा मिलेगी। डीएल आदि का शुल्क अलग से देना होगा, गांवों के लोगों को परिवहन सुविधाओं के लिए जिला मुख्यालयों की दौड़ नहीं लगानी होगी। पोर्टल के माध्यम से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रियंबदा सिंह ने बताया कि सभी जनसेवा केंद्रों, लोकवाणी केंद्रों और ई-सुविधा केंद्रों अब परिवहन विभाग की सेवा मुहैया कराएंगे।उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की सभी आनलाइन सेवाओं को पारदर्शी, त्वरित व अधिक सुगमता के साथ उपलब्ध कराने के लिए सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल का एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) का एकीकरण करके व एसबीआई एमओपीएस (पेमेंट गेटवे) को सीएससी वालेट के साथ जोड़ा गया है। यह निर्णय जनहित में है और भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कामन सर्विस सेंटर विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे आम जन को आरटीओ कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और सेवा सुलभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed