फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   law and order fail in up

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल : डॉ. मसूद

Thu, 01 Aug 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
law and order fail in up
पत्रकारों से बात चीत करते राष्ट्रीय लोक दल के प्रेदश अध्यक्ष। - फोटो : KHALILABAD
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल : डॉ. मसूद
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में बोले राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल रहा है। साजिश के तहत उसे दुर्घटना का शिकार बनाया गया। आरोप लगाया कि यह सब सत्ता पक्ष के एक विधायक के इशारे पर किया गया। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, प्रदेश महासचिव रजनी कांत मिश्रा एवं प्रदेश सचिव चंद्रकांत अवस्थी का जिले में रालोद के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सचिव अजय सिंह, अब्दुल मोइद उर्फ पप्पू खान, जिलाध्यक्ष रामानंद गोंड, जिला महासचिव रसीद अहमद, जिलाध्यक्ष बस्ती राधेश्याम वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष सर्वजीत, बाल सिंह, मकबूल खान, अब्दुल हाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed