फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Lantern procession held in protest against smart meters

Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाला लालटेन भेंट जुलूस

Tue, 12 May 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lantern procession held in protest against smart meters
एडीएम को ज्ञापन सौंपते बहुजन मु​क्ति मोर्चा के पदा​धिकारी। संवाद
संतकबीरनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी ने मंगलवार को स्मार्ट मीटर से बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में खलीलाबाद शहर में लालटेन भेंट जुलूस निकाला। यह जुलूस मेंहदावल बाईपास से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी क्लक्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में चल रहे तीन चरणों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर अधिक बिजली बिल थोपा जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। इस मौके पर उदय राज विद्यार्थी, शिव कुमार चौहान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed