फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Land seen at two places for Awas Vikas Colony

Sant Kabir Nagar News: आवास विकास कॉलोनी के लिए दो जगह देखी गई जमीन

Sat, 19 Jul 2025 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Land seen at two places for Awas Vikas Colony
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर आवास विकास कॉलोनी बनाने के लिए शनिवार को डीएम ने भूमि चिह्नित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आवास विकास कॉलोनी के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की जाए। ताकि शासन को प्रस्ताव भेजा जा सके। बैठक के बाद तहसील कर्मियों ने दो जगहों पर जमीन देखी। जिसकी रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


डीएम आलोक कुमार ने कहा कि जिला मुख्यालय पर प्राइवेट प्रॉपटी डीलर्स एग्रीमेंट के आधार पर जमीन खरीदकर बिना ले आउट और प्लान स्वीकृत कराए छोटी-छोटी कालोनियां बसा रहे हैं। इस वजह से शहर में अव्यवस्थित और अवैध कालोनियां बढ़ रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द भूमि चिह्नित करें। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद तहसीलदार आनंद ओझा ने मेंहदावल रोड और लखनऊ हाईवे के किनारे जमीन देखी और कर्मियों को पूरी सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed