फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Land became an obstacle in the construction of sports grounds in seven Gram Panchayats.

Sant Kabir Nagar News: सात ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण में जमीन बनी बाधा

Fri, 24 Oct 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Land became an obstacle in the construction of sports grounds in seven Gram Panchayats.
खैरा ग्राम पंचायत में अधूरा पड़ा खेल का मैदान -संवाद
धनघटा। हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण करा कर युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए शासन ने भले ही निर्णय लिया हो लेकिन कई ग्राम पंचायत में जमीन उपलब्ध नहीं हो पाना सरकार की मंशा साकार होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

जिन ग्राम पंचायत को खेल के मैदान बनवाने के लिए प्रशासन ने चयनित किया। उन ग्राम पंचायत में भी जिम्मेदारों की रुचि न होने से निर्माण कार्य अपूर्ण पड़ा हुआ है। हैंसर बाजार और पौली ब्लॉक में 45 ग्राम पंचायत चयनित किए गए थे जिनमें से मात्र 37 का निर्माण कार्य पूर्ण हो सका है।
विज्ञापन

विकास खंड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत प्रजापतीपुर, सिरसी, सेमरी, बभनौली समेत 20 ग्राम पंचायत में खेल के मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तो वहीं जिगना, चपरा पूर्वी, गायघाट, रामपुर समेत 10 ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुंडेरा शुक्ल, सन्ठी, ददरवार, गोपीपुर, रामपुर उत्तरी, सेमरडाडी, रुपिन, बैकुंठपुर आदि गांव में जमीन उपलब्ध न हो पाने के कारण खेल मैदान का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
युवाओं का कहना है कि गांव में यदि खेल का मैदान बन जाता तो पगडंडी पर दौड़ लगाने से फुर्सत मिल जाती। लेकिन खेल का मैदान कागज में भले ही तैयार हो गया है। जमीनी हकीकत कुछ और है।
राजेश कुमार, सुरेंद्र, दीनदयाल, राम पूजन, हरि ओम, सुग्रीव, जगदंबा, बबलू, सोनू आदि का कहना है कि रोजाना तैयारी के लिए जब पगडंडी पर नंगे पैर दौड़ लगाना पड़ता है। तो जान निकल जाती है। सरकार की मंशा भले ही ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनवाने का हो लेकिन स्थानीय जिम्मेदार इस मामले में उदासीन है। जिसके कारण निर्माण कार्य अधूरा पड़े हुए हैं या शुरू ही नहीं हुए।

विकास खंड पौली मैं 15 ग्राम पंचायत को खेल के मैदान के लिए चयनित किया गया था। जिसमें से व मुश्किल पांच पूर्ण हो सका है।
इस संबंध में पूछे जाने पर एपीओ मेराज अहमद ने कहा कि दोनों ब्लॉकों में 45 ग्राम पंचायत को खेल के मैदान के लिए चयनित किया गया था। जिसमें से 37 ग्राम पंचायत खेल का मैदान बनवाकर तैयार कर चुकी है। 7 ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed