{"_id":"6a4582805e343e4bfc092797","slug":"lack-of-drainage-system-in-mahuli-leads-to-increased-difficulties-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153108-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली में जल निकासी की व्यवस्था नहीं, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली में जल निकासी की व्यवस्था नहीं, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
अंसार टोला में चोक हुई नालियां, घरों में घुसा गंदा पानी
हरिहरपुर। महुली में जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के चलते बारिश के मौसम में कई मोहल्ले जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मानसून की पहली फुहार में ही अंसार टोला में स्थिति काफी खराब हो गई है। बाजार जाने वाली सड़क पर घुटने तक पानी भर गया है। जो लोगों के रिहायशी घरों और दुकानों में भरने लगा है। समस्या के त्वरित समाधान के लिए लोगों ने एसडीएम से गुहार लगाई है।
नाथनगर ब्लाॅक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत महुली में लोगों को बरसात के मौसम में हर साल जलभराव की स्थिति से रूबरू होना पड़ता है, लेकिन इस साल हालात और भी खराब होने की आशंका है। नाथनगर-बस्ती रोड से महुली बाजार में जाने वाली सड़क पर पानी घुटने तक भर गया है। जलभराव के चलते अंसार टोला में लोगों के रिहायशी घरों और दुकानों में पानी घुस रहा है।
लोगों ने बताया कि पहले यहां नालियों का पानी पास में स्थित तालाब में जाता था, लेकिन रास्ता अवरुद्ध होने के चलते नालियां चोक हो गईं और पहली ही बारिश में घरों का पानी सड़क पर जमा गया है। इस समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने महुली थाने पर पहुंचकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय की पहल पर समस्या के निस्तारण का प्रयास भी हुआ, जो नाकाफी रहा। जलभराव से पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। महुली बाजार में आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग रोजाना खरीदारी करने पहुंचते हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने के चलते ब्राह्मण टोला और सोनकर मोहल्ला भी बारिश के मौसम में जलभराव से जूझ रहा है। स्थानीय निवासी अब्दुल रहीम, अकरम, दीनानाथ, शमद, अमित शर्मा, ओम प्रकाश, देवी सरन, जय प्रकाश, महेंद्र, मोहम्मद उस्मान आदि ने एसडीएम से जलभराव की समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।