फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Krmaini-Beluli embankment REVIEWS

करमैनी-बेलौली तटबंध का जायजा लिया 

Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Krmaini-Beluli embankment REVIEWS
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बेलौली बंधे के पास कटान करती राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला
 एसडीएम रामजीवन ने ड्रेनेज खंड के एक्सईएन के साथ बुधवार को राप्ती नदी पर बने करमैनी- बेलौली तटबंध का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बढ़या ठाठर, बेलौली समेत कई संवेदनशील स्थलों पर  बचाव कार्य करने व तटबंध का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया है। बेलौली का वायरलेस टावर चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब नदी के जलस्तर में बदलाव होने व तटबंध के वस्तुगत परिस्थिति की सूचना समय से  मिलती रहेगी। 19.2  किलोमीटर लंबाई वाले करमैनी-बेलौली तटबंध की सुरक्षा के लिए रामखेलावन, वीरेन्द्र यादव, मनोज तिपाठी, रामजनक, नरेंद्र प्रताप सिंह, जयहिन्द भारती और रामखेलावन समेत  अवर अभियंता कार्यरत है। बेलौली निवासी मधुसूदन तिवारी, उमेश  तिवारी, मारकंडेय तिवारी, घूरापाली के अनिल निषाद, रामसूरत, छपिया अगंद  निवासी अजय तिवारी, बसंत तिवारी, थरौली के दीपचंद्र शर्मा, नगपुर के दूधनाथ तिवारी, कृपाशंकर यादव, रामलौटभारती, पचनेऊरी के अजय पांडेय ने कहा कि इस समय नदी के  जलस्तर में तेजी से बढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन


यदि यही रफ्तार रही तो बेलौली, जोरवां,  बिशुनपुर, नौंगों, डुमरियाबाबू, बढ़या, बानडूमर,  खैरामाता आदि गांवों के पास पानी का दबाव तटबंध पर बढ़ेगा। बांध की सुरक्षा के समुचित उपाय पर ही 8753  हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल टिकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed