फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona

261 की रिपोर्ट की इंतजारी में प्रशासन,लोगों से सतर्कता बरतने पर जोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
korona
प्रशासन को 261 की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
अब तक पॉजिटिव मिले 46 लोगों में 20 मुंबई से लौटने वाले शामिल - मुंबई से लौटै बखिरा के कम्हरियां गांव के मृतक की रिपोर्ट निगेटिव अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर। लॉकडाउन में मुंबई, गुजराज व अन्य जगहों से प्रवासियों का जिले में लौटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अब तक जिले में 66 हजार प्रवासी आ चुके है। वैसे अब तक 46 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें 20 लोग मुंबई से लौटने वाले है। जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। 261 लोगों की रिपोर्ट की इंतजारी में प्रशासन है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 73 नमूने जांच को भेजे गए है। वैसे अब तक कुल 1055 नमूने जांच को मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके है। इसमें 98 नमूने रिपीटेड है। जिसमें से 740 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 46 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसमें चार मृतक भी शामिल है। 261 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि 27 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है। वैसे पॉजिटिव मिले लोगो में देवबंद मदरसे से आए मगहर के छात्र और उसके परिवार व संपर्क के कुल 25 लोग संक्रमित मिले है। जबकि दुधारा क्षेत्र के चोरहा गांव का पॉजिटिव मिला वृद्घ मरकज दिल्ली से आया था। शेष 20 लोग जो पॉजिटिव मिले है,सभी मुंबई से लौटने वाले है। बुधवार को आई रिपोर्ट में मुंबई से लौटे बखिरा क्षेत्र के मुंडेरी के मृतक के परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि बृहस्पतिवार को 11 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें बखिरा क्षेत्र के कम्हरिया गांव के मुंबई से लौटे मृतक युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव है। शेष दस लोग जो औद्योगिक क्षेत्र में ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में ठहराए गए थे,उन्हें रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया गया। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव पाए गए बखिरा क्षेत्र के पौनी के युवक के परिवार व संपर्क के आठ लोगों को और महुली क्षेत्र के सतरहा के पॉजिटिव युवक के परिवार और संपर्क के आठ लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी का नमूना जांच को भेजा जाएगा। बाहर से लौटे घर पर क्वारंटीन लोगों की निगरानी कराई जा रही है। एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में पांच जगह हॉट स्पॉट है। कोतवाली क्षेत्र के मगहर व कोनी, बखिरा क्षेत्र के पौनी और धनघटा क्षेत्र के मुठही खुर्द और कुड़वा को हॉट स्पॉट बनाया गया है। हॉट स्पॉट एरिया में जरूरी सामानों की घर- घर डिलेवरी की व्यवस्था की गई है। इन जगहों पर आने- जाने पर प्रतिबंध है। घरों में क्वारंटीन लोग नियम का पालन करें,ताकि खुद सुरक्षित रहे और परिवार और गांव के लोगों को भी सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed