फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   3103 people got the vaccine, the target was 1740

3103 लोगों को लगी वैक्सीन, लक्ष्य था 1740

Tue, 10 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
3103 people got the vaccine, the target was 1740
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल समेत जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 2008 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1095 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1740 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3103 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1240 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2008 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 161, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 269, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 300, सीएचसी सांथा में 20 के सापेक्ष 21, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 328, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 250, पीएचसी बेलहर में 120 के सापेक्ष 138, पीएचसी बघौली में 400 के सापेक्ष 541 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन

45 वर्ष के ऊपर के 500 लोगों के सापेक्ष 1095 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 150 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में शून्य के सापेक्ष 179, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 91, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 133, सीएचसी सांथा में शून्य के सापेक्ष 99, सीएचसी हैंसर में शून्य के सापेक्ष 193, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 80, पीएचसी बघौली में शून्य के सापेक्ष 170 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को लगी दूसरी डोज
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें अधिवक्ताओं और वादकारियों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार ने बताया कि कचहरी परिसर में कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों समेत 50 लोगों को कोविड-19 के दूसरे डोज का टीकाकरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से आदित्य सक्सेना, सीमा शर्मा, प्रियंका, संजू गुप्ता, प्रगति राय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सुनील कुमार, राम यज्ञ चौधरी, आर भवन चौधरी, राहुल, जयशंकर, बलदेव एवं हरिशंकर, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed