फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   korona

जिले के सभी सीएचसी ऑक्सीजन से लैस

Tue, 22 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
korona
जिले के सभी सीएचसी ऑक्सीजन से लैस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार घटते ही स्वास्थ्य महकमा तीसरी लहर से निबटने की तैयारियों में जुट गया है। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है। चिकित्सकों की सूची भी तैयार कर ली गई है। जिले की एमसीएच विंग में सिर्फ चार संक्रमित हैं। जिनका उपचार चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना के तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। मार्च और अप्रैल में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला अस्पताल की एमसीएच विंग को 200 बेड का कोविड अस्पताल बना दिया गया था। यहां पर 50 बेड पर ऑक्सीजन सिलिंडर से आक्सीजन की सप्लाई दी जा रही थी। मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद 150 बेड को आक्सीजन युक्त कर दिया गया था। अब जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लग गया। प्लांट से एमसीएच विंग के 150 बेड और पीआईसीयू के 24 बेड पर पाइप लाइन से सप्लाई दी जा रही है। कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिए हर संभव जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सकों की सूची भी तैयार की जा चुकी है। समय आने पर उनकी ड्यूटी इन अस्पतालों में लगाई जाएगी।
सात सीएचसी हैं जिले में
जिले में सात सीएचसी हैं। सभी पर ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था है। मेंहदावल और हैंसर सीएचसी पर ऑक्सीजन की सप्लाई पाइप लाइन से भी देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए यहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। यह जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पुराने आईसीयू में भी पाइप लाइन से होगी सप्लाई
जिला अस्पताल में 10 बेड के पुराने आईसीयू में भी ऑक्सीजन की सप्लाई पाइप लाइन से दी जाएगी। इसके लिए पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। आईसीयू में मशीनों की मरम्मत भी हो चुकी है। जिससे मरीज आने पर उन्हें सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के तीसरी लहर से निपटने को लेकर सभी तैयारी पूरी की जा चुकीं हैं। सभी सीएचसी को ऑक्सीजन से लैस कर दिया गया है। जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट से भी सप्लाई शुरू हो गई है। जिससे एमसीएच विंग और पीआईसीयू को सप्लाई मिलेगी। दो सीएचसी पर ऑक्सीजन प्लांट बन रहा है। ड्यूटी के लिए चिकित्सकों की सूची भी तैयार कर ली गई है।
- डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed