{"_id":"61a7b1d3bbc403580e1dfd88","slug":"knowing-the-performance-of-the-subordinates-at-mahuli-police-station-the-sp-instructed-the-investigator-khalilabad-news-gkp418325863","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुली थाने पर मातहतों की कारगुजारी जानकर एसपी ने विवेचक को दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुली थाने पर मातहतों की कारगुजारी जानकर एसपी ने विवेचक को दी हिदायत
विज्ञापन

धनघटा। महुली थाना परिसर में बुधवार को वादी दिवस का आयोजन हुआ। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने पीड़ितों से सीधे संवाद किया। मारपीट के एक मामले में गंभीर चोट लगने के बाद मामूली धारा में केस दर्ज करने पर एसपी विवेचक पर नाराज हो गए। धारा तरमीम कर आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अपने मातहतों पर कभी नरम तो कभी गरम नजर आए।
एसपी के समक्ष महुली कस्बा निवासी फरीदा खातून पत्नी फिदा मोहम्मद पेश हुईं। बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पति को कुछ लोग मामूली बात पर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे। गंभीर चोट लगने के बाद भी मामूली धारा लगाई गई। मुकदमा और मेडिकल जांच की नकल देने में पुलिस आनाकानी कर रही है। आरोपितों को संरक्षण दिया जा रहा है। एसपी ने तत्काल मुकदमा संबंधित पत्रावली तलब की। डॉक्टरी मुआयना में सिर पर चार चोट के अलावा गंभीर घाव होने के जिक्र था। यह देखते ही एसपी नाराज हो गए। विवेचक एसआई नत्थू प्रसाद पर नाराजगी जाहिर की और धारा तरमीम कर तत्काल आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। विवेचना सीओ स्तर से कराने के निर्देश देते हुए वादी को मुकदमा व मेडिकल जांच रिपोर्ट की छायाप्रति उपलब्ध कराई। सगड़वा निवासी सुजीता मिश्र ने बताया कि उनके पति के हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों को बचाया जा रहा है। एसपी ने भरोसा देकर बताया कि अन्य को चिह्नित कर साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएग। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। चौराहे पर मारपीट का वीडियो हाथ लग चुका है।
इसी तरह कोदवट निवासी सुनीता मिश्र ने बताया की कुछ लोग भूमि को लेकर उसके पति की हत्या कर दी है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। बड़ौदा यूपी बैंक पिडिया बेलहरा शाखा प्रबंधक मयंक कुमार ने बताया कि चार महीने पूर्व उन्होंने दो सीएसपी संचालक परी मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने विवेचक प्रमोद कुमार यादव को तलब किया। बताया कि फर्जी तरीके से दो सीएसपी संचालकों ने 2726 खाता खोलकर एक करोड़ पांच लाख की निकासी कर ली थी। मुकदमा दर्ज है। एसपी ने गिरफ्तारी नहीं होने का कारण पूछा तो बताया गया कि दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। एसपी ने वादी दिवस के बाद थाना कार्यालय, कंप्यूटर, महिला हेल्प डेस्क, बंदीगृह, मेस, बैरक को देखा। जरूरी निर्देश भी दिया। इस मौके पर पीआरओ धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसओ रणविजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, मनोज पटेल, बृजलाल, रमजान अली, शैलेंद्र उपाध्याय, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गश खाकर कुर्सी से गिरी महिला तो सकते में आई पुलिस
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ महुली थाना परिसर में मुकदमा वादी से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान कोदवट निवासी महिला सुनीता मिश्र फरियाद सुनाने के बाद वापस कुर्सी पर बैठ गई। थोड़ी देर बाद अचानक गश खाकर कुर्सी से जमीन पर गिर गईं। आनन- फानन में महिला आरक्षियों ने उनको सरकारी वाहन से सीएचसी नाथनगर पहुंचाया।