{"_id":"5d6172148ebc3e93d1007708","slug":"kisan-sammman-nidhi-khalilabad-news-gkp3188220130","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाएं
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाएं
कलेक्ट्रेट में डीएम के साथ विधायकों की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर अब प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को डीएम के साथ सांसद व विधायकों की बैठक होगी। इसमें जिले की समस्याओं पर डीएम एवं जनप्रतिनिधि मंथन करेंगे। इसी के तहत शनिवार को पहली बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। इसमें डीएम के साथ खलीलाबाद सदर दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल शामिल हुए।
बैठक में विधायकों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का मुद्दा उठाया। कहा कि अब भी तमाम किसान है, जिनके खाते में किसान सम्मान निधि का धन नहीं पहुंचा है। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का धन भिजवाना सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस डिपो न होने की बात कहीं गई। विधायकों ने कहा कि बड़ी आबादी प्रतिदिन गैरजनपदों के लिए आती-जाती है, लेकिन रोडवेज डिपो की स्थापना न होने से बसों का इंतजार सड़क के किनारे खड़े होकर करना पड़ रहा है। उन्होंने इस दिशा में तत्काल कदम उठाए जाने की बात कही। इसके साथ ही खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अजगइबा घाट पर केंद्रीय विद्यालय खोलने का भी मुद्दा उठाया गया। निर्माणाधीन तहसील को जल्द पूरा करने तथा बेलहर कला में सीएचसी स्थापित करने की बात कही गई। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए और बेहतर प्रयास करने की जरूरत बताई गई। डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि जो भी समस्याएं उठाई गई है, उनका निदान जल्द से जल्द कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सीडीओ बब्बन उपाध्याय, एडीएम रणविजय सिंह, पीडी प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।