फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kinnar case: If administration is not warned, it could be a big incident

किन्नर प्रकरण : नहीं चेता प्रशासन तो हो सकती है बड़ी घटना

Fri, 23 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kinnar case: If administration is not warned, it could be a big incident
- क्षेत्र बंटवारा को लेकर लगातार हो रहा विवाद
विज्ञापन

- किन्नरों के विवाद में आम लोग बन रहे निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में क्षेत्र बंटवारा को लेकर चल रहे किन्नरों के विवाद का कोई सार्थक हल नहीं निकल रहा है। किन्नर कभी कोतवाली, कभी कलक्ट्रेट तो कभी सड़क पर हंगामा कर रहे हैं। आए दिन विवाद हो रहा है। मारपीट की घटना भी सामने आ चुकी है। आम लोग भी किन्नरों के आपसी विवाद में पिस रहे हैं। मामले में प्रशासनिक अधिकारी यदि कोई उचित निर्णय नहीं लेते हैं तो कोई घटना घटित हो सकती है।
नए साल की शुरूआत से ही किन्नरों का विवाद खुलकर सामने आया। जनवरी के शुरू में एक किन्नर को कुछ किन्नरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद मामला कोतवाली तक पहुंचा। इसके बाद से ही किन्नरों का दो ग्रुप सामने आया और 30 जनवरी को क्षेत्र बंटवारा का मामला एसपी कार्यालय पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कई चरण में बातचीत का दौरा चला। इस पर भी कोई परिणाम नही निकल सका। मामला डीएम के पास दो बार पहुंच चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र में निकलने के दौरान आपसी सहमति न होने के चलते मारपीट का मामला भी सामने आ चुका है। लोग भी किन्नरों के आपसी विवाद का निशाना बन रहे हैं। पिछले दिनों खलीलाबाद शहर के स्टेशनपुरवा मोहल्ले में एक परिवार के घर मांगलिक कार्यक्रम में किन्नर पहुुंच गए। घर की महिलाओं ने जो बन सका उन्हें दिया। इस पर भी दोनों ग्रुप में झड़प हुई। नाराज किन्नरों के एक ग्रुप ने परिजनों को गालियां देते हुए घर पर ईट-पत्थर भी चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के किन्नरों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। एक दिन पूर्व शहर के बैंक चौराहा पर किन्नरों के आपसी विवाद और मारपीट की घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। एक घंटे बाद विवाद शांत होने पर आवागमन बहाल हो पाया। इसके बाद एडीएम, एसडीएम और सीओ ने कोतवाली पहुंचकर आपसी सामंजस्य से हल निकालने का प्रयास किया। देर रात तक अधिकारियों के काफी मंथन के बाद भी सार्थक परिणाम नहीं निकल सका।

पांच नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ केस
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने किन्नरों के मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर मिलने पर दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि राजकुमारी किन्नर चेला किरन के प्रार्थनापत्र पर आरोपी विकास, राहुल, निजाम, संदीप, मुस्कान एवं दर्जनभर अज्ञात किन्नर के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


किन्नरों के हर गतिविधि पर नजर रखा जा रही है। उच्चाधिकारी भी मामले में मंथन कर रहे हैं। किन्नरों के आपस में सामंजस्य बनाकर हल निकालने का प्रयास पहले किया जा रहा है। कानून तोड़ने वालों के साथ पुलिस टीम कड़ाई के साथ पेश आएगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed