{"_id":"62fdc23116e26b55434ce9ce","slug":"killing-of-father-and-son-by-striking-throat-with-sharp-weapon-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar Murder: धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर बाप-बेटे की हत्या, एक ही चारपाई पर मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar Murder: धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर बाप-बेटे की हत्या, एक ही चारपाई पर मिले शव
Thu, 18 Aug 2022 10:25 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:25 AM IST
सार
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि बाप-बेटे की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की तहकीकात कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के कोतवाली इलाके के इमलीडीहा गांव के पूरब सीवान में बुधवार की रात खेत की सिंचाई करने गए बाप-बेटे की धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
इमलीडीहा गांव निवासी 42 वर्षीय गनेश चौहान पुत्र जंगली का गांव के पूरब सीवान में खेत है। खेत में ही छोटी सी झोपड़ी है। बुधवार की रात में गनेश अपने 15 वर्षीय बेटे धर्मवीर के साथ खेत में सिंचाई करने गए थे। सिंचाई करके बाप-बेटे खेत में ही एक ही चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन
रात में धारदार हथियार से बाप-बेटे के गले और सीने पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह एक ही चारपाई पर खून से लथपथ लाश देख कर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित पत्नी गौसती देवी ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसके पास दो बेटे थे। जिसमें मृतक बेटा धर्मवीर छोटा था।
विज्ञापन
बड़ा बेटा 30 वर्षीय रामवीर है। इकलौती बेटी शादीशुदा है। बेटी भी वर्तमान में मायके में है। गौसती पति और बेटे की हुई हत्या की वजह बता पाने में असमर्थ दिखी। सूचना मिलते ही एसपी सोनम कुमार एएसपी संतोष कुमार सिंह सीओ अंशुमान मिश्र कोतवाल विजय नरायन प्रसाद इंस्पेक्टर अपराध दीपक दुबे व चौकी इंचार्ज तामेश्वरनाथ हरेंद्र पाठक मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की।
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि बाप-बेटे की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना से जुड़े हर पहलू की तहकीकात पुलिस कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।