फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद का 'अपहरण' कर मां से मांगी दो लाख की फिरौती, पढ़िए फिर कहां तक पहुंचे कानून के लंबे हाथ...

Sat, 08 Aug 2020 08:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संत कबीरनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2020 08:30 AM IST
सार

  • ऑनलाइन गेम से बना कर्जदार, रचा अपहरण का ड्रामा
  • संतकबीरनगर के एडीओ कृषि के पुत्र ने दोस्तों का उधार चुकाने को खुद को किया ‘अगवा’
  • बीएससी नर्सिंग के छात्र ने मां के मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर मांगे फिरौती के दो लाख रुपये
  • पुलिस ने बस्ती के हर्रैया से पकड़ा, जालसाजी-आईटी एक्ट का केस दर्ज कर भेजा जेल

विज्ञापन
Two lakhs ransom demanded from mother by kidnapping self in sant kabirnagar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन गेम खेलने में कर्जदार हुए एडीओ कृषि (सहायक विकास अधिकारी) के पुत्र ने दोस्तों का कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच दी। उसने मां के मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। यही नहीं, तीन घंटे में रकम खाते में ट्रांसफर न होने पर हत्या की धमकी भी दे दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को बस्ती के हर्रैया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


 

Two lakhs ransom demanded from mother by kidnapping self in sant kabirnagar
demo pic

एसपी ब्रजेश सिंह के अनुसार खलीलाबाद ब्लॉक में तैनात एडीओ कृषि हरिश्चंद त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार की रात आठ बजे सूचना दी कि उनका बेटा आशुतोष त्रिपाठी उर्फ लक्की (26) अपहृत हो गया है। वह ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में बीएससी नर्सिंग का तृतीय वर्ष का छात्र है। अप्रैल में घर आया था। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वह खलीलाबाद गया था।
 

Two lakhs ransom demanded from mother by kidnapping self in sant kabirnagar
demo

कुछ ही देर बाद पत्नी के मोबाइल फोन पर बेटे के मोबाइल से मैसेज आया। इसमें लिखा था कि आपका बेटा किडनैप हो गया है। अगर आप चाहते हैं कि उसे मौत के घाट न उतारूं तो दो लाख रुपये बेटे के खाते में ट्रांसफर कर दो। रुपये तीन घंटे में खाते में आ जाने चाहिए। पुलिस को या किसी अन्य को सूचना दी तो बेटे का अंतिम दर्शन नहीं कर पाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two lakhs ransom demanded from mother by kidnapping self in sant kabirnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एसपी के अनुसार अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर कोतवाल रवींद्र कुमार और सर्विलांस सेल के प्रभारी मनोज कुमार पंत को लगाया गया। पुलिस टीम ने रात में ही आशुतोष को बस्ती के हर्रैया से ढूंढ लिया। पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ बल्कि तीन जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर ऑनलाइन गेम का लिंक आया। रकम की चाह में उसने गेम खेलना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Two lakhs ransom demanded from mother by kidnapping self in sant kabirnagar
demo pic

पांच अगस्त तक खेलने के दौरान वह 1. 60 लाख रुपये हार गया। उसने दोस्तों से रुपये उधार लिए थे। इसे चुकाने के लिए उसने खुद के अपहरण की कहानी रच दी। एसपी ने बताया कि जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी आशुतोष को जेल भेज दिया गया। उन्होंने पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम भी दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed