{"_id":"654bf26b9e118bc06508b997","slug":"khushboos-dead-body-found-in-pond-the-next-day-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5317-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पोखरे में दूसरे दिन मिला खुशबू का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पोखरे में दूसरे दिन मिला खुशबू का शव
Thu, 09 Nov 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के बड़गो गांव स्थित सीवान में मंगलवार को एक पोखरे में पैर फिसलने से डूबी किशोरी का शव बुधवार को मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के ग्राम बौरव्यास निवासी खुशबू पुत्री जयकरन 14 वर्ष मंगलवार को अपनी छोटी बहन के साथ खेत में गई थी। खेत में धान की कटाई होने से परिवार के अन्य सदस्य खेत में ही थे। इसी दौरान खुशबू छोटी बहन को शौच के लिए पोखरे की तरफ ले गई। पोखरे में पैर फिसलने से खूशबू डूब गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से किशोरी की तलाश कराया, लेकिन मंगलवार की देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चल सका था। बुधवार को किशोरी का शव पोखरे से गोताखोरों ने खोज निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रॊ कर बुरा हाल है।