फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad station is being equipped with modern facilities, construction work is gaining momentum

Sant Kabir Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा खलीलाबाद स्टेशन, निर्माण कार्य में तेजी

Mon, 18 Nov 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Khalilabad station is being equipped with modern facilities, construction work is gaining momentum
- स्टेशन तक जाने के लिए बनाई जा रही आरसीसी सड़क
विज्ञापन

- मल्टीपरपज हाल बनकर तैयार, पेयजल के लिए लगे वाटर एटीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन बदल रहा है। इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होगा। स्टेशन पर मल्टीपरपज हाल बनकर तैयार हो गया है, जबकि स्टेशन परिसर को रोशन करने के लिए लाइटिंग का काम चल रहा है। पेयजल के लिए वाटर एटीएम आदि लगा दिए गए हैं। साथ ही अन्य कार्यों में तेजी आई है। आने वाले दिनों में यात्रियों को सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आदर्श बनाने की मुहिम तेज हो गई है। यात्रियों को ओवरब्रिज से होकर आने-जाने के लिए लिफ्ट बनाया गया है। सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। जगह-जगह कूड़ा पात्र रखवा दिए गए हैं। प्लेटफाॅर्म का उच्चीकरण कराया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए लगाए जा रहे शेड
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर कई बेंच पर शेड की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब दोनों तरफ शेड लगाने का कार्य कराया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। स्टेशन पर मिले दिनेश कुमार, नवल किशोर आदि ने कहा कि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका लाभ आने वाले दिनों में यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट बनाए गए हैं, जबकि वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। टिकट काउंटर को बेहतर करने और यात्रियों के लिए विश्राम के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इन सभी सुविधाओं का लाभ जल्द ही यात्रियों को मिलेगा।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article