{"_id":"6851a721e4af0a06c4077363","slug":"khalilabad-railway-station-equipped-with-modern-facilities-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-134236-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ खलीलाबाद रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ खलीलाबाद रेलवे स्टेशन
Tue, 17 Jun 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। नौ करोड़ रुपये खर्च कर यहां पर यात्रियों के लिए दो प्रवेश द्वार, मल्टीपरपज हॉल, वातानुकूलित रेस्ट रूम, पेयजल की समुचित व्यवस्था, झूमर लाइटें लगाई गईं हैं।
सोलर उर्जा से पूरा परिसर कवर करने के साथ ही स्टेशन के फर्श की सफाई के लिए पांच से अधिक मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही प्लेटफाॅर्म नंबर दो का विस्तार किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरा परिसर सीसीटीवी की नजर में है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को रेल मंत्रालय ने अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाए। यात्रियों को एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे पर आने-जाने के लिए दो लिफ्ट लगाई गईं हैं। इसके अलावा स्टेशन एरिया में वाईफाई की सुविधा के लिए भी कदम उठाए गए हैं। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को नेटवर्क की समस्या से निजात मिलेगी। प्लेटफाॅर्म को भी ऊंचा किया गया है। साथ ही स्टेशन के फर्श की सफाई के लिए मशीनें लगाई गई है।
विज्ञापन
पूर्व में रेलवे स्टेशन में प्रवेश के लिए एक द्वार बना था, लेकिन अब दक्षिण तरफ एक और एंट्री गेट बनाया गया है, ताकि भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को असुविधा न हो। यात्रियों के बैठने के लिए नए बेंच बनवाए गए हैं। जहां पर शेड भी लगाए गए हैं। दिव्यांगों को प्लेटफाॅर्म पर पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। परिसर में वाहन पार्किंग के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है, जबकि पथ प्रकाश व्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है।