फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Khalilabad main road to be widened

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद की मुख्य सड़क का होगा चौड़ीकरण, आवागमन में होगी सहूलियत

Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 12 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Khalilabad main road to be widened

विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के मुख्य मार्गों में शामिल विधियानी मोड़ से तितौवा तक की सड़क के चौड़ीकरण होने की उम्मीद जगी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जहां करीब चार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, वहीं इसकी स्वीकृति के लिए सदर विधायक के साथ ही धनघटा के विधायक ने भी पत्र लिखा है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही बजट की स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
खलीलाबाद के विधियानी मोड़ से तितौवा तक करीब दो किलोमीटर सड़क वर्तमान में जर्जर हो गई है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। खासकर इस मार्ग से होकर लोग रेलवे स्टेशन आते-जाते हैं। इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से भी गुहार लगाते हुए सड़क के निर्माण की मांग की थी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने करीब चार करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है, अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इधर बरसात का मौसम शुरू होने से सड़क पर हुए गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। पिछले दिनों शुगर मिल से रौरापार जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने के बाद सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने इस मार्ग के भी चौड़ीकरण की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच धनघटा के विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भी शासन को पत्र भेजकर सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठाई है। ऐसे में इस मार्ग के चौड़ीकरण की उम्मीद बढ़ गई है। दूसरी तरफ जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें सड़क के किनारे जल निकासी के लिए नाले का निर्माण भी होना है। साथ ही पटरियां भी बनेंगी।
0000000000000000000000000
शहर में जाम की समस्या से मिलेगी निजात
विधियानी से तितौवा मार्ग का चौड़ीकरण होने से शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। वजह यह है कि इसी मार्ग से बड़े वाहनों की आवाजाही धनघटा की तरफ होगी। जब बड़े वाहन शहर में नहीं आएंगे तो जाम की समस्या नहीं होगी और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस क्षेत्र के निवासी गणेश यादव, विनोद कुमार आदि ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण की आस लगाए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा, इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

000000000000000000
शहर के विधियानी से तितौवा को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही निरंतर पैरवी की जा रही है। जनप्रतिनिधि भी लगे हैं। जल्द ही बजट की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed