फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kept having physical relations with student by threatening to make obscene video viral

Sant Kabir Nagar News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से करता रहा दुष्कर्म

Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kept having physical relations with student by threatening to make obscene video viral
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा से गांव के ही युवक ने शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को हवस का शिकार बनाता रहा। इससे परेशान छात्रा ने परिजनों को बताई। शनिवार को पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जानमाल की धमकी और आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी गांव के एक विद्यालय में इंटरमीडिएट में पढ़ती है। दो वर्ष पहले गांव का ही युवक उसकी बेटी को बहला-फुसला कर शारीरिक संबंध बनाया। उसी दौरान उसने धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया। बेटी जब उसका विरोध करती तो वह अश्लील वीडियो वायरल करने और पिता को गोली मारने की धमकी देता था। डरी किशोरी परिवार के लोगों से आपबीती नहीं बताई और परेशान रहने लगी। परिवार के लोग उससे परेशानी का कारण पूछते तो वह चुप हो जाती। जब बेटी युवक के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर पाई तो डरते और रोते हुए आपबीती परिवार के लोगों को बताने लगी। जिसे सुनकर परिजनों के पांव तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित पिता थाने पर पहुंचा और तहरीर दी। एसओ राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जबकि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed