फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kasturba's students will be encouraged to pursue vocational education.

Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा की छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित

Thu, 11 Dec 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kasturba's students will be encouraged to pursue vocational education.
संतकबीरनगर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड एकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन समेत 50 से अधिक ट्रेड की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इनकी कॅरिअर काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को आवासीय शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिले में सात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब छह सौ बालिकाएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। ये विद्यालय हैंसर ब्लाॅक, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, सांथा, नाथनगर में संचालित हैं। बालिका शिक्षा को बेहतर और सुदृढ़ करने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर की अर्हता वाले कॅरिअर व प्रोफेशनल कोर्स की जानकारी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, छात्राओं को 50 से अधिक ट्रेड के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे इंटरमीडिएट परीक्षा पास केजीबीवी की छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर से जुड़ी जानकारी देने वाले पंफलेट सामग्री उपलब्ध रहेगी। इनमें ट्रेड, उससे जुड़े कोर्स, फीस, छात्रवृत्ति और औसत वेतन के बारे में जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंफलेट को कॉमन रूम और नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। इसके साथ ही छात्राओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इतना ही नहीं, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को कॅरिअर बनाने के लिए शार्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से छात्राओं को बेहतर कॅरिअर तलाशने में मदद की जाएगी। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी केजीबीवी विद्यालयों में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed