फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kasturba girls now learn to ride bicycle

बॉ की छात्राएं साइकिल चलाने में होंगी दक्ष 

Thu, 21 Apr 2016 11:26 PM IST
पुनीत कुमार मिश्र/अमर उजाला संतकबीरनगर
पुनीत कुमार मिश्र/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
kasturba girls now learn to ride bicycle
कस्‍तूूरबा ‌स्‍कूल - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं अब साइकिल चलाने में दक्ष होंगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालयों में साइकिल उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन


पहले चरण में प्रत्येक कस्तूरबा विद्यालय में दो-दो साइकिल भेजी गई है। अब छात्राएं साइकिल चलाना सीखेंगी। जिससे की कहीं आने जाने में उन्हें दिक्कत न हो। 
विज्ञापन


जिले के सात ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है। इसमें हैंसर, नाथनगर, बघौली, खलीलाबाद, मेंहदावल, सांथा और सेमरियावां में कस्तूरबा गांधी विद्यालय बने हुए हैं। इन आवासीय विद्यालयों में छात्राओं को खाना, पीना, कपड़ा, व रहना पूरी से नि:शुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डीएम ने पहल शुरू की है। डीएम डॉक्टर सरोज कुमार ने छात्राओं को साइकिल सीखने के लिए प्रत्येक विद्यालय में दो-दो साइकिल उपलब्ध कराई है। विद्यालय परिसर में छात्राएं रोजाना बारी-बारी से शाम को साइकिल को चलाना सीखेंगी।


वार्डेन को भी छात्राओं को साइकिल चलाने की प्रेरित करना होगा। सभी कस्तूूरबा विद्याालयों में छात्राओं के साइकिल चलाने की मानीटरिंग भी की जाएगी। विद्यालय में साइकिल आने से छात्राओं में खुशी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed