फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kartik Purnima today, flood of faith will surge at Bidharghat

Sant Kabir Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा आज, बिड़हरघाट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Fri, 15 Nov 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 15 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima today, flood of faith will surge at Bidharghat
धनघटा के बिड़हर घाट पर सफाई करते सफाई कर्मी।
धनघटा। कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू के पावन तट बिड़हरघाट पर लगने वाले स्नान पर्व पर करीब 90 हजार श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। शुक्रवार को तड़के हर-हर गंगे के साथ स्नान पर्व का सिलसिला शुरू होगा। विभिन्न जिलों से आने वाले हजारों श्रद्धालु पावन सरयू में स्नान करने के पूजा अर्चना कर दान पुण्य करेंगे।
विज्ञापन

घाट पर स्थित महाकाल मंदिर में जलाभिषेक कर श्रद्धालु जन पूजा अनुष्ठान के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जनपद के सबसे बड़े स्नान पर्व पर सुरक्षा के लिए भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। घाट की साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

घाट पर चौतरफा प्रकाश की व्यवस्था की गई है। घाट स्थल पर लगने वाले मेले में रविवार को दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। पांच किलोमीटर की परिधि में लगने वाले मेले में सैकड़ों दुकानें लग गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात से होगा रूट डायवर्जन : रविवार की आधी रात से धनघटा चौराहे से रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। स्नान पर्व पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए धनघटा चौराहे से घाट तक लगभग सात किलोमीटर मार्ग पर पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। आजमगढ़, अंबेडकरनगर व अन्य जिलों में जाने वाले भारी वाहनों को धनघटा से अन्य मार्गों द्वारा भेजा जाएगा। दूसरी बैरिकेडिंग उमरिया बाजार में की गई है। तीसरी, चौथी व पांचवीं बैरिकेडिंग नेतवापुर के आसपास की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed