फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kanwariyas will have a tough test on the way to Tameshwarnath Dham

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ धाम की राह में कांवड़ियों की होगी कठिन परीक्षा

Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will have a tough test on the way to Tameshwarnath Dham
मंझरिया तामेश्वरनाथ मार्ग पर यह हैं मौके पर सड़क के हालात
मगहर। खलीलाबाद के तामेश्वरनाथ धाम में प्रति वर्ष हजारों लोग दर्शन के लिए जाते हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन को विशेष इंतजाम करने पड़ते हैं। इस बार क्षतिग्रस्त सड़क श्रद्धालुओं के रास्ते का रोड़ा बन कर सफर को मुश्किल कर सकती है।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मंझरिया से तामेश्वरनाथ धाम की ओर जाने वाली सड़क से यात्रा करने में शिवभक्तों को काफी परेशानी हो सकती है। बरसात में इस मार्ग के बड़े-बड़े गड्ढे तालाब का रूप ले लेते हैं। वर्तमान समय में भी सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंझरिया से बयारा, कोड़री, गड़सरपार, गुलाम राय मंझरिया, इमिलडीहा, फेरूसा, बनकटवा, गिरधरपुर होते हुए तामेश्वरनाथ धाम को एक मार्ग जाता है। यही लिंक मार्ग आगे जाकर गोरखपुर से अंबेडकरनगर को भी जोड़ता है। गोरखपुर की तरफ से आने वाले श्रद्धालु तामेश्वरनाथ जाने के लिए इसी मार्ग का सहारा लेते हैं। वर्तमान समय में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। हल्की सी बरसात होने पर भी इस पर चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क के दोनों तरफ नालियां नहीं होने के कारण घरों का पानी भी सड़क पर ही बहता है। अक्सर यात्री इस सड़क पर गिरकर घायल हो जाते हैं। मार्ग की मरम्मत के लिए वीरेंद्र कुमार, नीलू, अबरार खान, भानु प्रताप सिंह, अबुल हसन, सोनू, मोहम्मद आलम, तसव्वर हुसेन, आमिर अली, सिकंदर कुमार, प्रभंजनाथ चैरसिया, बिंदा देवी आदि ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके पांडेय का कहना है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। ताकि शीघ्र ही इसका निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed