{"_id":"65298576113041dd7808b6fc","slug":"kajal-hariom-and-rahul-were-the-winners-in-the-race-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4168-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दौड़ में काजल, हरिओम और राहुल रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दौड़ में काजल, हरिओम और राहुल रहे विजेता
Fri, 13 Oct 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के शिवबखरी न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदगंज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के बच्चों ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। दौड़ प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर बालिका में तिलकुपुर की काजल, बालक में हरिवंशपुर के हरिओम, 200 मीटर बालक में गोबिंदगंज रामसिधारे प्रथम रहे। कबड्डी और खो-खो में बालिका वर्ग में तिलकुपुर और योगा में हरिवंशपुर प्रथम रहा। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में तिलकुपुर के राहुल विजेता रहे।
बीईओ जनार्दन यादव ने कहा कि बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेलकूद से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। इसके साथ ही साथ उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। ब्लाॅक व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार और आशीष कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस मौके पर दीपक कुमार, अखिलेश गौतम, उर्मिला देवी, अखिलेश शर्मा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।