{"_id":"5e7261148ebc3e78c10f0d37","slug":"kabir-s-tomb-and-tomb-will-now-shine-from-afar-khalilabad-news-gkp3452175107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर की समाधि और मजार अब दूर से चमकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर की समाधि और मजार अब दूर से चमकेगी
विज्ञापन
कबीर की समाधि व मजार परिसर के चारों तरफ बने कमरे व दीवार को हटाती जेसीबी।
- फोटो : KHALILABAD
कबीर की समाधि व मजार अब दूर से ही चमकेगी
मगहर (संतकबीरनगर)। संत कबीर की समाधि व मजार अब दूर से ही अपनी चमक बिखेरेगी। इसके लिए बुधवार को समाधि व मजार परिसर के चारों तरफ बने दीवार व कमरों को तोड़कर हटाने का कार्य शुरू हुआ। अब परिसर के चारों तरफ ग्रिल लगाने का कार्य किया जाएगा।
कबीर चौरा परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार विकास कार्य करा रही है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले और सद्गुरु कबीर के जीवन से लोग रूबरू हो सकें। इसके तहत कार्यदायी संस्था वाप्कोस की ओर से पार्क, फ्लोटर स्क्रीन, नौका विहार, घाट का निर्माण सहित 20 प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। वहीं आवास विकास की ओर से कबीर अकादमी व यूपीपीसीएल द्वारा कबीर समाधि व मजार परिसर के चारों तरफ दीवार व बने कमरों को हटाकर ग्रिल लगाने का कार्य किया जाएगा। महंत विचारदास ने बताया कि समाधि परिसर के चारों तरफ बने संत निवास के कमरों को तोड़कर ग्रिल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसे में उसमें रह रहे 26 संतों को अस्थायी तौर पर परिसर में ही बने डारमेट्री हॉल, कबीर संग्रहालय, मंच आदि जगहों पर रखा जा रहा है। परिसर में ही संत निवास बनाने के लिए पुरातत्व विभाग को पत्र लिखकर एनओसी मांगा गया है। स्वीकृत मिलने पर जन सहयोग से संत निवास का निर्माण कराया जाएगा। पहले संत परंपरा में गुरु परिसर में ही रहकर लोगों को ज्ञान देते थे, लेकिन सरकार की मंशानुसार आवासीय परिसर अलग कर दिया गया है। अब समाधि का दर्शन करने वाले श्रद्धालु दर्शन करने के बाद संत निवास आकर गुरु ज्ञान ले सकेंगे।
कबीर चौरा परिसर में भीड़ पर रोक
मगहर। कबीर चौरा परिसर में कोरोना के मद्देनजर पर्यटकों व श्रद्धालुओं के आने पर 31 मार्च तक पुरातत्व विभाग ने आंशिक रूप से रोक लगा दी है। महंत विचार दास ने भी कबीर के दर्शन के लिए आने वालों को ज्यादा संख्या में एक साथ न आने की सलाह दी है।