फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   kabir majar worshipped

दूसरे प्रांतों से आए अनुयायियों ने किए कबीर की मजार के दर्शन

Sat, 11 Sep 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
kabir majar worshipped
कबीर चौरा परिसर में स्थित बिभिन्न प्रांतों से आये सन्त महात्मा महंत विचार दास से मिलते हुए।संवा? - फोटो : KHALILABAD
दूसरे प्रांतों से आए अनुयायियों ने किए कबीर की मजार के दर्शन
विज्ञापन

मगहर स्थित कबीरचौरा में संत समागम में शामिल होने आए थे श्रद्धालु
अब नवंबर के पहले सप्ताह में होगा दो दिवसीय संत समागम
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में 12 सितंबर को होने वाले संत समागम में शामिल होने को लेकर शनिवार को विभिन्न प्रांतों से आए संतों ने कबीर की समाधि व मजार के दर्शन कर मत्था टेक और आशीर्वाद लिया। इस दौरान संतों ने महंत विचारदास से मिलकर विस्तृत रूप से चर्चा की और स्थगित हुए कार्यक्रम की जानकारी होने पर नवंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले दो दिवसीय संत समागम में पुन: आने की बात कहकर वापस अपने गंतव्य को चले गए।
12 सितंबर को महंत विचार दास की ओर से आयोजित होने वाले संत समागम की सूचना मिलने पर गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूना, चंडीगढ़ के संतों ने कबीर की निर्वाण स्थली आने के लिए पूर्व में ही रिजर्वेशन करा लिया था। इस कार्यक्रम के स्थगित होने के बावजूद कबीर स्थली पर सद्गुरु कबीर की समाधि व मजार के दर्शन करने के लिए संतों का आगमन शनिवार को जारी रहा। गुजरात के दाहूत व सागर जिले से कबीर दर्शन के लिए आए महंत दयानंद दास जी, महंत राघव दास नर्बदा, महंत विमल दास सहित लगभग 30 संतों ने कबीर की समाधि व मजार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गुजरात से आए महंत दयानन्द दास जी ने बताया कि कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिली थी, लेकिन आने के लिए रिजर्वेशन था और सद्गुरु कबीर के दर्शन की लालसावश कबीर स्थली की तरफ खिंचे चले आए। आगे कहा कि सद्गुरु कबीर ने विश्व को मानवता, प्रेम, सांप्रदायिक सौहार्द का दर्शन दिया है। सोनीपत हरियाणा से महंत ईश्वर साहेब, रामनिवास जी, चंडीगढ़ से हरि किशन जी, पूना से सुरेश चंद व बड़ौदा से महंत महेश्वरदास ने बताया कि सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी को आत्मसात कर जीवन की विभन्न परेशानियों से पार पाया जा सकता है। संत समागम का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इसके बाद होने वाले संत समागम में वे लोग फिर शामिल होंगे। इस मौके पर महंत विचारदास, संत केशव दास, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री, संत अरविंद दास शास्त्री, विनोद दास, संत वैद्य रामसरन दास, शांति दास पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवंबर में आयोजित होगा दो दिवसीय संत समागम
मगहर। सद्गुरुकबीर की स्थली पर आज होने वाले संत समागम के अपरिहार्य कारणों से निरस्त होने के कारण इस कार्यक्रम को आगामी नवंबर माह के पहले सप्ताह में आयोजित कराया जाएगा। महंत विचार दास ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में दो दिवसीय संत समागम का कार्यक्रम होगा। पहले दिन संत समागम के कार्यक्रम होंगे। जबकि दूसरे दिन जन समागम के कार्यक्रम होंगे। संत सभा व जन सभा दोनों होंगी। यह कार्यक्रम दो दिन का होगा। दूसरे दिन जन समागम के समापन के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed