फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Kabir Mahotsav will be grand... DM took stock of the preparations

Sant Kabir Nagar News: भव्य होगा कबीर महोत्सव...तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Mon, 26 Jan 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 26 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kabir Mahotsav will be grand... DM took stock of the preparations
मगहर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते डीएम-स्रोत सूचना - फोटो : udhampur news
संतकबीरनगर। 28 जनवरी से दो फरवरी तक कबीर चौरा मगहर में होने वाले कबीर महोत्सव की तैयारियों का डीएम आलोक कुमार ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मगहर महोत्सव में सूफी संत कबीर दास से संबंधित कार्यक्रमों को शामिल किया जाए। इसके अलावा महोत्सव के दौरान सभी दिवसों में विभिन्न विभागों से संबंधित गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की सामाजिक समरसता, स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, एकता व भाईचारा को संजोए रखना है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नूरुज्ज़मा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, एसडीएम अरुण कुमार, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, ईओ नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह, ओएसडी राकेश कुमार, कृष्ण कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed