फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Justice should reach the last person in the society

Sant Kabir Nagar News: समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे न्याय

Sun, 22 Feb 2026 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Justice should reach the last person in the society
एचआरपीजी कॉलेज में वि​धिक जागरूकता ​शिविर में मौजूद लाभा​र्थियाें को प्रमाण पत्र दिया गया-स्रोत
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में रविवार को हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में मेगा/ वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के 136 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के द्वार तक पहुंचे। इसी पावन उद्देश्य के साथ आज का यह शिविर आयोजित है। प्राधिकरण का लक्ष्य केवल परामर्श देना नहीं, बल्कि सहायता पहुंचाना भी है। उन्होंने अपने कर कमलों से प्रमाणपत्र, चेक सहायता और किट वितरित की। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके अमूल्य सहयोग की प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मो. नासिर अहमद ने कहा कि लाभार्थियों को उपस्थिति विभिन्न विभागों के सक्रियता का परिणाम है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज एससी-एसटी एक्ट देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, अन्जय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, हरिकेश यादव, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed