फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   juhi singh come at santkabirnagar

अखिलेश के कार्यों पर योगी सरकार लगा रही अपना टैग : जूही

Mon, 28 Sep 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
juhi singh come at santkabirnagar
जूही सिंह का स्वागत करते सपा के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
अखिलेश के कार्यों पर योगी सरकार लगा रही अपना टैग : जूही
विज्ञापन

- सपा की पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता का जनपद आगमन पर स्वागत हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह का सोमवार को जनपद आगमन पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांटे में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं ने 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

इसके बाद वह नौरंगिया चौराहे पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह के कैंप कार्यालय पर पहुंची। वहां पर आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कोई भी विकास कार्य नहीं कर रही है। अखिलेश यादव की सरकार ने जिन कार्यों को पूरा किया है योगी सरकार उस पर टैग लगा कर अपना बता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हैं। प्रदेश में इस समय बेरोजगारी चरम पर है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष केडी यादव पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, सुनील सिंह, अभिनंदन सिंह, रामा यादव, चंद्रभूषण पांडेय, रमेश चंद्र यादव, अजीम खान, जावेद अहमद, परवेज अहमद, इशहाक अंसारी, अशद मेहताब, अबरार अहमद, शकुंतला यादव, अंजू चौहान समेत अन्य मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed