Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ...Whatever I asked for, I received; now, I desire nothing else.

Sant Kabir Nagar News: ...जो भी मांगा वही मिल गया अब न उसके सिवा चाहिए

Fri, 13 Nov 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
...Whatever I asked for, I received; now, I desire nothing else.
सेमरियावां। क्षेत्र के दरियाबाद स्थित जामिया अरबिया उमर फारूक में बृहस्पतिवार की रात आल इंडिया नातिया मुशायरा आयोजित किया गया। इसमें देश प्रदेश के मशहूर शायरों ने प्रतिभाग लिया। देर रात तक चले मुशायरे का श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मुशायरे की शुरुआत कारी हफीज ने कुरान की तिलावत से की। शायर असअद बस्तवी के शेर... जो भी मांगा वही मिल गया अब न उसके सिवा चाहिए। प्यारे आका की उम्मत में हैं इससे बढ़कर क्या चाहिए को खूब सराहा गया।
विज्ञापन

शायर फखरूल इस्लाम ने पढ़ा कि सुकून, चैन और अमन की फिजा न पाओगे, यह सच है, जन्नत की हवा न पाओगे। हजारों कोशिशें कर लो, मगर यह दावा है, चिराग-ए-दीन मोहम्मद बुझा न पाओगे ने खूब वाहवाही बटोरी। शायर अतहर फैजी ने पैगंबर मोहम्मद साहब की तारीफ करते हुए पढ़ा कि फैजी छेड़ो जिक्र-ए-पैगंबर, बोल उठेंगे कंकर-पत्थर। खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बहराइच से आए शायर अब्दुल्लाह बहराइची ने कलाम सुनाया कि... रूखे मुस्तफा के जैसा कोई नहीं है। यह बता रहा है यह मेरा कहा है। जो अमल से दूर होंगे तो खफा हूजूर होंगे जो खफा हूजूर हों तो कोई रास्ता नहीं है।
मुशायरे की अध्यक्षता आल इंडिया तहफ्फुज-ए-मदारिस के सदर मौलाना नूरुलहोदा कासमी व संचालन असलम परवाना ने किया। संयोजक रहमतुल्लाह नूर तथा संरक्षक इंजीनियर फजलुल्लाह नूर रहे। मुशायरे में शायर फारूक दिलकश, सरताज सुल्तानपुरी आदि ने भी शेर सुनाए।

इस दौरान कांग्रेस नेता महमूद खान, जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, मोहम्मद अहमद,अब्दुल अजीम उपस्थित रहे।
000000000
मुशायरा में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
सेमरियावां। मुशायरे में पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा शिक्षण संस्थानों पर कब्जा कर देश को नफरत की आग में झोंक रही है। देश और प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने तथा आपसी भाईचारे को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लोगों के बीच डर और भय का माहौल पैदा कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। मस्जिदों, मदरसों और खानकाहों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अब बुलडोजर सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। लोगों को प्रताड़ित कर फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है और फर्जी एनकाउंटर की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया को भी सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। अजय राय ने लोगों से जागरूक होने और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed