फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   joining letter

कोरोना से मृत पांच शिक्षकों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र

Thu, 24 Jun 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
joining letter
कोविड से मरे मृतक आश्रित के परिजनो को जिविनि कार्यालय में नियुक्ति पत्र देते डीआईओएस।संवाद न्यू - फोटो : KHALILABAD
कोरोना से मृत पांच शिक्षकों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

- डीआईओएस और शिक्षक विधायक प्रतिनिधि ने नियुक्ति पत्र सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना से मृत शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों के आश्रितों को बृहस्पतिवार को डीआईओएस और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व शिक्षक विधायक प्रतिनिधि हरिबख्श सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कुल पांच आश्रितों को विभिन्न स्कूलों में तैनाती मिली।

डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 व अन्य कारणों से कुल 10 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों की मौत हो गई थी। जिसमें से एक मृतक आश्रित ने अनुकंपा नियुुक्ति न कराने की बात कही। इसके साथ ही चार अन्य ने प्रत्यावेदन प्रस्तुत नहीं किया है। शेष पांच आश्रितों ने प्रत्यावेदन दिया। जिसमें आश्रित सदरे आलम पुत्र स्वर्गीय हमीदुल्लाह सहायक अध्यापक मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, शैलेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर यादव सहायक अध्यापक श्रीनागेश्वर सिंह इंटर कालेज कैथवलिया, नर्वदा पत्नी स्वर्गीय रामसकल अनुचर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास और मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय अरविंद कुमार अनुचर एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद को नियुक्ति पत्र दिया गया है। डीआईओएस ने कहा कि योग्यतानुसार सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस दौरान द्विजेंद्र बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह, राम कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed