{"_id":"5f1b043d8ebc3e9fb145af65","slug":"joining-in-sp-parti-khalilabad-news-gkp359275767","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई नेता सपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई नेता सपा में शामिल
विज्ञापन
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के कई नेता सपा में शामिल
सपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
संतकबीरनगर। शुक्रवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। जिलाध्यक्ष गौहर अली खां की मौजूदगी में इन नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया।
सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने बताया कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आजाद, बसपा पिछड़ा वर्ग भाईचारा कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष देवानंद चौधरी, भाजपा के प्रतीक उपाध्याय, टीपू सुल्तान, हरेंद्र पांडेय, प्रभाकर पांडेय, गोला बाजार के व्यापारी पवन छापड़िया समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सभी को सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई है। सपा के जिला उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि इन नेताओं के सपा में शामिल होने से सपा को मजबूती मिली है। आने वाले विधान सभा चुनाव में इसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा। सपा में शामिल होने पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक अलगू चौहान, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, जयराम पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, प्रदीप सिंह, रामदरश यादव, रामनाथ चौरसिया, श्याम जी विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव, महासचिव राजमन यादव, जावेद खां आदि ने बधाई दी है।