{"_id":"6a5523b8c10c14481d0439fd","slug":"job-fair-in-chakdahi-today-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-153766-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चकदही में रोजगार मेला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चकदही में रोजगार मेला आज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देश पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जनपद में 14 जुलाई को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने अवगत कराया कि डीएम के अनुमोदन के क्रम में 14 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से तीन बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकदही खलीलाबाद में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। जिनके माध्यम से लगभग 600 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राजकीय एवं निजी आईटीआई तथा अन्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवा प्रतिभाग करेंगे।