फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jio Tanging to be done by May 10

Sant Kabir Nagar News: 10 मई तक कर लेनी है जियो टैंगिंग

Mon, 01 May 2023 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jio Tanging to be done by May 10
संतकबीरनगर। बीआरसी खलीलाबाद में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत पांचवीं जियो टैंगिग सर्वे पर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयों में तैनात स्पेशल एजुकेटर्स, फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला समन्वयक निर्माण हृदय नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी विद्यालयों की जियो टैगिंग की जानी है। इस कार्य में स्पेशल एजुकेटर्स और फिजियोथेरेपिस्ट को लगाया गया है। उनको विद्यालय एलाट कर दिए गए हैं। उसी के अनुरूप वह विद्यालयों की जियो टैगिंग का कार्य करेंगे। यह कार्य हर हाल में 10 मई तक कर लेना है। इसकी रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा अभियान को भेजी जानी है। जिला समन्वयक एमआईएस बजरंगी लाल विश्वकर्मा ने कहा कि हर विद्यालय का डाटा रखा जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में कायाकल्प के तहत हुए कार्य, छात्रों का विवरण आदि जियो टैगिंग के माध्यम से अपलोड करना है।
विज्ञापन

अगर किसी को दिक्कत आती है तो वह एमआईएस सेल से संपर्क कर सकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निदेशालय से इसके लिए सख्त निर्देश है कि 10 मई तक सभी विद्यालयों की जियो टैगिंग करा ली जाए। इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, जिला समन्वयक प्रशिक्षण नवीन दुबे, एमआईएस इंचार्ज शिव प्रसाद चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed