{"_id":"60d4bb078ebc3e32ce7e73c6","slug":"jila-panchyat-president-news-khalilabad-news-gkp399359737","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक छह जिला पंचायत सदस्यों ने खरीदा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक छह जिला पंचायत सदस्यों ने खरीदा नामांकन पत्र
विज्ञापन

- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। हालांकि अभी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है, लेकिन जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़तोड़ बढ़ गई है। इस बीच प्रशासन ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। अब तक छह जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने वार्ड संख्या 19 से जिला पंचायत सदस्य बलिराम यादव को प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने बसपा से भाजपा में आए कृष्ण कुमार चौरसिया पर दांव लगाया है। सबसे दिलचस्प स्थिति यह है कि भाजपा व सपा के अतिरिक्त चार और जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसमें वार्ड संख्या छह से जिला पंचायत सदस्य सना परवीन, वार्ड संख्या एक से जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी, वार्ड सख्या 20 के जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, वार्ड संख्या 14 के जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव शामिल हैं। इस प्रकार कुल छह जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदा है।
26 जून को नामांकन पत्र दाखिल होना है, तभी यह पता चल पाएंगा कि कौन- कौन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे। इस बीच भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृष्ण कुमार चौरसिया व सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलिराम यादव जिला पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने चुनाव कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है, इन अधिकारियों पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उपजिलाधिकारी खलीलाबाद राज नरायण त्रिपाठी, तहसीलदार न्यायिक खलीलाबाद निशा श्रीवास्तव, एसडीएम धनघटा योगेश्वर सिंह, तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी खलीलाबाद नवीन कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार खलीलाबाद शशांक शेखर राय व तहसीलदार धनघटा रत्नेेश तिवारी शामिल हैं।