फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jdc inspection in pauli block

पत्रावली सही नहीं रखने पर जेडीसी ने जताई नाराजगी

Sat, 29 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
jdc inspection in pauli block
पौली ब्लाक कार्यालय में अभिलेख का निरीक्षण करते संयुक्त विकास आयुक्त।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पत्रावली सही नहीं रखने पर जेडीसी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- संयुक्त विकास आयुक्त ने पौली ब्लॉक का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) ने पौली ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान महत्वपूर्ण पत्रावलियों व अभिलेखों के रखरखाव में कमी मिली। जिस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

संयुक्त विकास आयुक्त पदुमकांत शुक्ल ने स्थापना से जुड़े सेवा पुस्तिका, मनरेगा पत्रावली, एफटीओ पंजिका, ग्रांट रजिस्टर, मास्टर रोल आदि की जांच की। अभिलेखों में कुछ महत्वपूर्ण प्रविष्टियों के दर्ज न होने पर संबंधित पटल लिपिक को उसे पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यालय के विभिन्न कमरों के काउंटर व अलमारी में रखे गए पत्रावली को अव्यवस्थित देखकर नाराज होते हुए सही करने का निर्देश दिया। ब्लॉक परिसर, ब्लॉक कार्यालय की साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ सतीश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत गजानन पाल, अकाउंटेंट अनिल सिंह, विश्वविजय पांडेय, अजित शर्मा, रमेश यादव, किशन यादव, अमरीश पटेल, विनय कुमार, रंजन, इंदपाल समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed