फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jammed by keeping the body of contract lineman on the road

संविदा लाइनमैन का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jammed by keeping the body of contract lineman on the road
खलीलाबाद- मेहदावल मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत बखिरा स्थित तिराहे पर लाइनमैन के शव को रखकर परिजन मा? - फोटो : KHALILABAD
संविदा लाइनमैन का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

पांच लाख मुआवजा देने की मांग पर परिजन अड़े
बखिरा(संतकबीरनगर)। बखिरा स्थित पूर्वांचल बैंक तिराहे पर बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के संविदा लाइनमैन का शव रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। पीड़ित परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। करीब पांच घंटे तक लगे जाम से यात्री परेशान रहे। एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
बखिरा कस्बे के ठठेरी मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय लल्लन प्रसाद विद्युत निगम में संविदा लाइनमैन थे। बुधवार को बुधहिया बाजार में बिजली की गड़बडी ठीक करने के दौरान खंभे से गिर कर घायल हो गए थे। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिला। परिजन शव लेकर आए और कस्बे में पूर्वांचल तिराहे के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। परिजन पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन मांगों के समर्थन में कोई भी आश्वासन नहीं दिया। उप्र पावर कारपोरेशन संविदा कर्मचारी के पूर्वांचल के उपाध्यक्ष नकुल चौधरी ने कहा कि वर्ष 2017 का शासनादेश है, जिसमें संविदाकर्मी की मौत होने पर तत्काल पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का प्राविधान है। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। इससे खलीलाबाद-गोरखपुर, बांसी- मेंहदावल, नेपाल आदि जगहों को आने वाले यात्री जाम में फंसे रहे। बाद में मौके पर एसडीएम सदर अजय त्रिपाठी पहुंचे और पीड़ित परिजनों से वार्ता। एडीएम ने परिजनों को पांच लाख विभागीय मुआवजे दिलाने व राहत फंड से छह लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के समझाने पर परिजन मानन गए और जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed