{"_id":"67549249186d9a28290194f4","slug":"jam-in-baghnagar-market-due-to-mismanagement-pedestrians-getting-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-125091-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाघनगर बाजार में बदइंतजामी से जाम, परेशान हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाघनगर बाजार में बदइंतजामी से जाम, परेशान हो रहे राहगीर
Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित बाघनगर चौराहे पर मंगलवार व शनिवार को सड़क के किनारे साप्ताहिक बाजार लगता है। इस सड़क पर आए दिनों लोगों को जाम से घंटों परेशान रहते हैं। बाघनगर में पुलिस चौकी भी मौजूद है।
बेतरतीब वाहन खड़े होने से समस्या बनी रहती है। शनिवार को भी लोगों को भी जाम से दो-चार होना पड़ा है। काफी देर तक जाम में फंसे रहे। लोगों ने प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जाम को खुलवाने में पुलिस भी रुचि नहीं दिखा रही है। बाघनगर चौराहे पर सड़क किनारे मंगलवार व शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में ठेला व फर्श पर लोग बाजार लगाते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक सड़क पर ही दो पहिया व साइकिल से बाजार करते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति हो जाती है। जाम से निकलने में काफी समय लग जाता है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वसीम खान, गुफरान आजम, अखिलेश कुमार, राम कुमार, अफजाल अहमद, मुस्तकीम आदि ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के चलते सड़क जाम लग जाता है। बाजार में सड़क के किनारे लगाया जाता है। बाघनगर चौराहे पर साप्ताहिक बाजार में अक्सर जमा लगा रहता है।