फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   jam for economic support

आर्थिक सहायता के लिए लगाया जाम

Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
jam for economic support
आर्थिक सहायता के लिए लगाया जाम
विज्ञापन

केवटलिया अव्वल मोहल्ले में रविवार को फॉल्ट टीक करते समय प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई थी
आधे घंटे तक मेंहदावल-करमैनी मार्ग जाम से आवागमन हुआ प्रभावित
एसडीएम के आश्वासन पर माने लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। रविवार की देर शाम मेंहदावल कस्बे के केवटलिया अव्वल मोहल्ले में विद्युत फॉल्ट ठीक कर रहे प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई थी। सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव बाराखाल गांव पहुंचा तो लोग पीड़ित परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करने लगे। नाराज लोगों ने मेंहदावल-करमैनी मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम ने आश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

बाराखाल गांव निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र मौर्या पुत्र रामकेवल नगर पंचायत के ठेका विद्युत कर्मियों के साथ केवटलिया अव्वल वार्ड में किसी का निजी विद्युत फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। उसी दौरान करंट लगने से नीचे गिरे और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पीएम के बाद सोमवार की देर शाम शव गांव पहुंचा तो पुलिस प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार के लिए शव को शवदाह गृह पहुंचाया गया। वहीं गांव के लोगों ने मृतक को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए मेंहदावल-करमैनी मार्ग पर जाम लगाते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम आधे घंटे में खत्म कराया। प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी व सीओ अंबरीष भदौरिया मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता करने के साथ ही सहायता राशि दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। उपजिलाधिकारी की पहल पर शवदाह गृह से शव मंगाया गया और परिजनों ने मृतक का अंतिम दर्शन करने के साथ ही पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार संपन्न किया। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल यादव, रामू मौर्या, अनिल विश्वकर्मा, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed