फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jalabhishek happened with the chants of Har Har Mahadev

Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हुआ जलाभिषेक

Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek happened with the chants of Har Har Mahadev
तामेश्वरनाथ ​शिव मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु।
- तामेश्वरनाथ मंदिर की परिक्रमा में शामिल हुए श्रद्धालु
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम में पुरुषोत्तम मास के पहले दिन सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव को जलाभिषेक किया। इस दौरान परिक्रमा में शामिल शिवभक्तों के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। पूजा-आराधना के बाद लोगों ने परिसर में लगे मेले का भी लुत्फ उठाया।

पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों भीड़ रही। रविवार को कावरियों की टोली सरयू नदी से जल लेकर शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर में पहुंच गई थी। रात बारह बजे के बाद जलाभिषेक के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। रविवार की देर रात से सोमवार की दोपहर तक शिवभक्त जलाभिषेक करते रहे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, शशांक भारती, शक्ति दत्त भारती, रोहित भारती ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन सुबह सात बजे से शिव मंदिर की परिक्रमा होती है जिसमें सैकड़ो की संख्या में आए श्रद्धालुओं के साथ भारती परिवार के लोग शामिल होते हैं। शिव मंदिर से शुरु होने वाली परिक्रमा हर हर महादेव का जयघोष करते हुए परिक्रमा मार्ग से शिव मंदिर पहुंचती है। जहां शिव की आरती के साथ परिक्रमा का समापन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। किसी अनहोनी से निपटने के लिए फायर टेंडर के साथ चिकित्सकों की टीम भी मौके पर मौजूद रही। मेला परिसर में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके लिए मंदिर की ओर आने वाली सड़क पर बैरिकेटिंग कर वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed