फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jal Shakti Minister inspects Kermani-Belauli embankment

संतकबीरनगर: जल शक्ति मंत्री ने करमैनी-बेलौली तटबंध का किया निरीक्षण

Thu, 13 Oct 2022 04:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 04:48 PM IST
सार

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार की देर शाम करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान वह नौगो बिशुनपुर कटान स्थल पहुंचे और अधिकारियों को तटबंध की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। करीब 15 से 20 मिनट में तटबंध के निरीक्षण का कार्य समाप्त हो गया।

विज्ञापन
Jal Shakti Minister inspects Kermani-Belauli embankment
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के करमैनी-बलौली तटबंध का निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार की देर शाम करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान वह नौगो बिशुनपुर कटान स्थल पहुंचे और अधिकारियों को तटबंध की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। करीब 15 से 20 मिनट में तटबंध के निरीक्षण का कार्य समाप्त हो गया।

विज्ञापन


जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों से बाढ़ निरोधक कार्य की जानकारी ली और पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। इससे पूर्व सांथा विकास खंड मुख्यालय पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल, सतपाल पाल, विजय प्रताप सिंह, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, नीतू सिंह, सुनीता अग्रहरि, हैप्पी राय, शक्ति मणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, देवी शरण पांडेय, शेषमणि सिंह आदि ने फूल माला पहनाकर जलशक्ति मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि तटबंध का निरीक्षण किया गया है, जो भी खामियां हैं, उन्हें दूर करने का निर्देश दिया गया है। सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करा रही है। जल्द ही बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed