फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Jahnavi became the topper in class 10th and Mohammad Faisal in class 12th

Sant Kabir Nagar News: 10वीं में जाह्नवी और 12वीं में मोहम्मद फैसल बने टॉपर

Thu, 01 May 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 01 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jahnavi became the topper in class 10th and Mohammad Faisal in class 12th
संतकबीरनगर। सीआईएससीई बोर्ड ने बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें सेंट थॉमस इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्रा जाह्नवी शुक्ला ने आईसीएसई की 10वीं कक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वहीं आईएससी 12वीं की परीक्षा में मोहम्मद फैसल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर शुभचिंतकों और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है। बखिरा के अमरडोभा निवासी व कपड़ा सिलाई का कार्य करने वाले फैसल अंसारी के बेटे मोहम्मद फैसल ने आईएससी की 12वीं परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। इसके अलावा मोहम्म्द अयान खान ने 95 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह एलन टाॅम अजी ने 92.5 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन

अतुल कुमार गुप्ता और वत्सला सिंह ने संयुक्त रूप से 91.75 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान हासिल किया है। वंदना प्रियदर्शी ने 91.5 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से खलीलाबाद के गोला बाजार उत्तरी में रहने वाले पेशे से प्राइमरी स्कूल के शिक्षक मुरली धर शुक्ला की बेटी जाह्नवी ने सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से 10वीं की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। उनकी सफलता में मां नीलम शुक्ला का बड़ा योगदान है। इसी तरह से आदित्य कुमार मिश्र ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान पाया है। स्तुति अग्रवाल ने 95.8 प्रतिशत लाकर तीसरा स्थान और आस्था सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान पाया है। आर्यांशी गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पांचवें स्थान पर हैं। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जैमुन, वरिष्ठ शिक्षक गिरीश राय, अनिल सिंह, विनीत, बीएस पांडेय आदि ने छात्र छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed