{"_id":"57127b064f1c1be26b4a6afa","slug":"jagd-shpur-semriawan-tema-road-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमरियावां-टेमा जगदीशपुर मार्ग बदहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमरियावां-टेमा जगदीशपुर मार्ग बदहाल
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मार्ग बदहाली का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां ब्लॉक के तप्पा उजियार क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय को जोड़ने वाला सेमरियावां टेमा जगदीशुपर मार्ग बदहाली का शिकार है। सड़क में जगह -जगह गड्ढे बन गए हैं। इसको लेकर शनिवार को सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर युवा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक कर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सेमरियावां- टेमा जगदीशपुर मार्ग की बदहाली पर चर्चा की और सड़क निर्माण के लिए आंदोलन करने की रणनीति तैयार की।
युवा संघर्ष समिति के संयोजक रिजवान मुनीर ने कहा कि सेमरियावां- टेमा जगदीशपुर मार्ग तप्पा उजियार की जनता को जिला मुख्यालय जाने के लिए मुख्य मार्ग है। जहां सड़क पूरी तरह से जर्जर, गड्ढायुक्त व बदहाल है। वहीं सड़क निर्माण जनप्रतिनिधियों के आश्वासन का भी शिकार है। सड़क की बदहाली पर सिर्फ सियासत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू नही हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा। अब्दुल अजीम ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के संघर्ष करने के लिए युवाओं का आगे आना होगा। सह संयोजक मोहम्मद सलमान आरिफ ने कहा कि संघर्ष समिति सड़क निर्माण के लिए हस्ताक्षर अभियान और सड़क जाम करेगा। इस दौरान सलमान आरिफ, जफीर चौधरी, उस्मान जहीर, अबूजर चौधरी, जमील अख्तर, तनवीर चौधरी, शोएब चौधरी, पंकज चौधरी, जमुना प्रसाद, सुहेल अनवार, अनीस अहमद, वसीम अहमद, महताब अहमद, नेहाल अहमद, अकरम, राम तीरथ, राम मिलन चौरसिया, तेज प्रताप, राम तिलक आदि लोग मौजूद रहे।
इंसेट
सेमरियावां- टेमा जगदीशुपर मार्ग के लिए निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सड़क निर्माण की स्वीकृति नही मिली है। शासन स्तर पर प्रस्ताव विचाराधीन है। स्वीकृति होने पर धनराशि मिलते ही तुरंत सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
फिरादौस रहमानी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी