{"_id":"67a4f37a0e5942f29300e63f","slug":"itching-or-rashescan-be-symptoms-of-scabies-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128182-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खुजली या चकत्ते...हो सकते हैं स्केबीज के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खुजली या चकत्ते...हो सकते हैं स्केबीज के लक्षण
Thu, 06 Feb 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। इस समय चेहरे पर खुजली व चकत्ते की समस्या को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। ज्यादा खुजली (स्केबीज) के लक्षण हैं। यह एक प्रकार का संक्रमण है। इससे चेहरे पर छोटे छोटे घाव हो जा रहे हैं। प्रतिदिन 15 से 20 मरीज इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। स्केबीज संक्रमण एक कीटाणु के काटने से होता है, इसे सकॉप्स स्कैथी भी कहते हैं। यह छोटे कीड़े त्वचा के नीचे सुरंग बनाते हैं और खुजली का कारण बनते हैं। यह कीड़ा एक छोटी सी ब्राउनिश-प्रे रंग की चींटी की तरह दिखता है। जो लगभग 0.3 मिलीमीटर लंबा होता है।
यह कीट त्वचा में छेद करते हैं और उसमें मादा कीट अपने अंडे देती है। अंडे फूटने पर उनसे निकलने वाले ये कीट त्वचा में अलग दिशाओं में या शारीरिक संपर्क के कारण घर के अन्य व्यक्तियों में दूसरे शरीर में फैलने लगते हैं।
ये कीट कपड़े या बिस्तर पर भी तीन से चार दिन तक जिंदा रह सकते हैं। इसके चलते यह संक्रमण यदि घर में किसी एक को हो जाए तो फिर सभी को होता है। इसलिए परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं और पूरा परिवार इसका उपचार कराएं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि इस समय त्वचा पर दाने, संक्रमण आदि के मरीज पहुंचे रहे हैं। जिसका उपचार किया जा रहा है।